इंटर-नेशनल एटमी एनेर्जी एजेंसी आईएईए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ईरान जेनेवा समझौते का पूरी तरह से पालन कर रहा है।
डिप्लोमेटिक सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार को पेश की जाने वाली आईएईए की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की जाएगी कि ईरान ने छह महीने के दौरान जेनेवा समझौते का पालन किया है।
ईरान और आईएईए ने गत 21 मई को एक बयान में ऐलान भी किया था कि 20 मई को तेहरान में दोनों पक्षों की विशेषज्ञ स्तर की बैठक हुई जो बहुत कामयाब रही। बैठक में पिछले तीन महीनों के दौरान दोनों पक्षों के बीच होने वाले सात सूत्रीय समझौते के पालन की प्रक्रिया की समीक्षा की गई इसी तरह दोनों पक्षों के बीच एक अन्य पांच सूत्रीय समझौता हुआ है जिस पर आगामी 25 अगस्त तक चरणबद्ध रूप से अमल होना है।
ईरान बार बार कहता रहा है कि उसकी एटमी गतिविधियां शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए हैं जबकि अमरीका सहित कुछ पश्चिमी देश बिना किसी प्रमाण के यह आरोप लगाते हैं कि ईरान सामरिक लक्ष्यों के लिए एटमी कार्यक्रम चला रहा है।
23 मई 2014 - 18:10
समाचार कोड: 610754
डिप्लोमेटिक सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार को पेश की जाने वाली आईएईए की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की जाएगी कि ईरान ने छह महीने के दौरान जेनेवा समझौते का पालन किया है।